Gulzar Poem Waqt in Hindi & English with Meaning (English Translation) | गुलज़ार – वक़्त
Hindi Kala presents Gulzar Poem Waqt in Hindi & English with the poem’s Meaning (English Translation).

यह कविता गुलज़ार साहब की एक बेहद ख़ूबसूरत और गहरी रचना है। इसमें उन्होंने समय को एक ऐसे चोर के रूप में चित्रित किया है, जो चुपके से हमारी उम्र का एक दिन चुराकर भाग रहा है। कवि उस भागते हुए ‘सूरज’ (जो यहाँ समय का प्रतीक है) को पकड़ने की कोशिश करता है। अपनी इस भागदौड़ में वह बेतहाशा दौड़ता है, पंछियों को डराता है, घास और पेड़ों को कुचलता है, लेकिन समय तो समय है, वह किसी के हाथ नहीं आता। यह कविता हमें इस सच्चाई का अहसास कराती है कि हम चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, समय की रफ़्तार को नहीं रोक सकते। यह कविता जीवन की नश्वरता और समय के महत्व को बहुत ही सरल लेकिन प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।
गुलज़ार की कविता वक़्त
मैं उड़ते हुए पंछियों को डराता हुआ
कुचलता हुआ घास की कलगियाँ
गिराता हुआ गर्दनें इन दरख़्तों की, छुपता हुआ
जिनके पीछे से
निकला चला जा रहा था वह सूरज
त’आक़ुब में था उसके मैं
गिरफ़्तार करने गया था उसे
जो ले के मेरी उम्र का एक दिन भागता जा रहा था
Gulzar Hindi Poem Waqt Meaning (English Translation)
Main Udte Hue Panchhiyon Ko Daraata Hua
Kuchalta Hua Ghaas Ki Kalgiyaan
Giraata Hua Gardanen In Darakhton Ki, Chhupta Hua
Jinke Peechhe Se
Nikla Chala Jaa Raha Tha Wah Sooraj
Ta’aqub Mein Tha Uske Main
Girafataar Karne Gaya Tha Use
Jo Le Ke Meri Umra Ka Ek Din Bhaagta Jaa Raha Tha
(I was running, scaring the flying birds,
Trampling upon the crested blades of grass,
I was making the necks of these trees fall,
Hiding myself behind those trees
From which that sun was emerging and moving away.
I was in hot pursuit of that sun.
I had gone to capture that thief
Who was running away with a day of my life.)
You Might Also Like
Tags: