Sohan Lal Dwivedi – Koshish Karne Walon Ki Kabhi Haar Nahi Hoti Poem | हरिवंश राय बच्चन – कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती | कविता

Please Share:
5/5 - (1 vote)

Koshish Karne Walon Ki Kabhi Haar Nahi Hoti Poem by Sohan Lal Dwivedi. यह कविता हमें प्रेरणादायक संदेश देती है कि अगर हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए। हमें लगातार प्रयास करना चाहिए और कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद चैन की त्यागो तुम,
संघर्षो का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

~ सोहन लाल द्विवेदी


Lehron Se Darr Kar Nauka Paar Nahi Hoti
Koshish Karne Walo Ki Kabhi Haar Nahi Hoti

(The boat can not be crossed due to fear of waves,
Those who try never lose)

Nanhi Cheenti Jab Daana Lekar Chalti Hai
Chadti Deewaron Par Sau Baar Fisalti Hai
Mann ka Vishwas Ragg Me Saahas Bharta Hai
Chadkar Girna Girkar Chadna Na Akharta Hai
Aakhir Uski Mehnat Bekaar Nahi Hoti
Koshish Karne Walo Ki Kabhi Haar Nahi Hoti

(When a little ant walks with a grain,
Slip a hundred times while climbing walls,
Faith in the heart fills her veins with courage,
It doesn’t mind climbing after falling so many times
In the end, her hard work is not in vain,
Those who try never lose)

Dubkiyan Sindhu Mein Gotakhor Lagata Hai
Ja Ja Kar Khaali Haath Loutkar Aata Hai
Milte Nahi Sahaj Hi Moti Gehre Paani Mein
Badhta Dugana Utsaah Issi Hairani Mein
Muthhi Uski Khali Har Baar Nahi Hoti
Koshish Karne Walo Ki Kabhi Haar Nahi Hoti

(The diver takes dips in the Indus river,
He goes and returns empty-handed.
Pearls are not easily found in deep water,
His excitement gets doubled in this surprise.
His fist is not empty every time,
Those who try never lose)

Asafalta Ek Chunauti Hai Isse Sweekar Karo
Kya Kami Rah Gayi, Dekho Aur Sudhaar Karo
Jab Tak Na Safal Ho, Neend Chain Ki Tyaago Tum
Sangharsho Ka Maidan Chhod Kar Mat Bhago Tum
Kuch Kiye Bina Hi Jai Jai Kaar Nai Hoti
Koshish Karne Walo Ki Kabhi Haar Nahi Hoti

(Failure is a challenge, accept it,
See what is missing and improve it.
Unless you succeed, give up your peaceful sleep
Don’t run away from the battlefield of struggle
There is no glory without doing something,
Those who try never lose.)

~ Sohan Lal Dwivedi


कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती कविता की रचना किस लेखक ने की है?

इस कविता की रचना सोहन लाल द्विवेदी जी ने की है। वैसे यह कविता इंटरनेट पर हरिवंश राय बच्चन के नाम से प्रसिद्ध हो गयी है लेकिन इस कविता के असली रचनाकार सोहन लाल द्विवेदी है।

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती कविता हमें क्या सन्देश देती है?

यह कविता हमें प्रेरणादायक संदेश देती है कि अगर हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए। हमें लगातार प्रयास करना चाहिए और कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।


Tags:


Please Share:

Leave a Reply