Gulzar Poetry Khuda 2 in Hindi & English with Meaning (English Translation) | गुलज़ार – खुदा-२
Hindi Kala presents Gulzar Poetry Khuda 2 about a wall in Hindi & English with the poem’s Meaning (English Translation).

गुलज़ार साहब की यह छोटी सी कविता एक कच्ची दीवार के दो पहलुओं को दर्शाती है। कवि दीवार के उस हिस्से में हैं जहाँ जीवन अपनी पूरी सुंदरता के साथ मौजूद है। यहाँ धूप, हरियाली, ओस, कोहरा और बारिश का आनंद है। हर मौसम जीवन का एक नया ‘रस’ देता है। लेकिन, कविता अचानक मोड़ लेती है और दूसरी ओर के सन्नाटे पर सवाल उठाती है। यह विपरीतता जीवन और मृत्यु, सुख और दुःख, या हमारे अपने भीतर के उजाले और अँधेरे के बीच के फर्क को सांकेतिक रूप में पेश कर सकती है। उस पार बैठा वह मौन व्यक्ति कौन है, यह रहस्य कविता को और भी गहरा और मार्मिक बनाता है
गुलज़ार की कविता खुदा-२
मैं दीवार की इस जानिब हूँ ।
इस जानिब तो धूप भी है हरियाली भी!
ओस भी गिरती है पत्तों पर,
आ जाये तो आलसी कोहरा,
शाख पे बैठा घंटों ऊँघता रहता है।
बारिश लम्बी तारों पर नटनी की तरह थिरकती,
आँखों से गुम हो जाती है,
जो मौसम आता है,सारे रस देता है!
लेकिन इस कच्ची दीवार की दूसरी जानिब,
क्यों ऐसा सन्नाटा है
कौन है जो आवाज नहीं करता लेकिन–
दीवार से टेक लगाए बैठा रहता है
Gulzar Hindi Poetry Khuda 2 Meaning (English Translation)
Main Deewar Ki Is Jaanib Hoon.
Is Jaanib To Dhoop Bhi Hai Hariyali Bhi!
Oos Bhi Girti Hai Patton Par,
Aa Jaaye To Aalsi Kohra,
Shakh Pe Baitha Ghanton Oonghta Rehta Hai.
Baarish Lambi Taaron Par Natni Ki Tarah Thirakti,
Aankhon Se Gum Ho Jaati Hai,
Jo Mausam Aata Hai, Saare Ras Deta Hai!
(On this side of the wall I abide.
This side has both sunshine and greenery!
Dew too drops upon the leaves,
Should lazy fog decide to come by,
Perched upon a branch, for hours it keeps dozing.
The long rain, like an acrobat, dances upon the wires,
Then vanishes from sight,
Whichever season arrives, it bestows all its flavors!)
Lekin Is Kachchi Deewar Ki Doosri Jaanib,
Kyon Aisa Sannata Hai
Kaun Hai Jo Aavaaz Nahin Karta Lekin–
Deewar Se Tek Lagaaye Baitha Rehta Hai
(But on the other side of this raw mud wall,
Why is there such an aching silence?
Who is it that doesn’t make a sound, yet–
Keeps sitting, leaning against the wall?)
You Might Also Like
Tags:















