Gulzar Poetry Gubbare in Hindi & English with Meaning (English Translation) | गुलज़ार – गुब्बारे

Please Share:
5/5 - (5 votes)

Hindi Kala presents Gulzar Poetry Gubbare in Hindi & English with the poem’s Meaning (English Translation).

gulzar-poetry-Gubbare-in-hindi-english-with-meaning
Gubbare Poem by Gulzar

गुलज़ार साहब की यह कविता विरह और अकेलेपन के उस गहरे सन्नाटे को बयां करती है जो किसी के आखिरी बार चले जाने के बाद रह जाता है। इसमें कवि ने एक कमरे की तुलना गुब्बारे से की है, जहाँ फोन की घंटी बजने से पहले सिर्फ खामोशी थी। जब फोन बजा, तो लगा जैसे बेजान और ‘बासी’ माहौल में जान आ गई हो, धड़कनें तेज़ हो गईं और कुछ पलों के लिए उदासी दूर हो गई। लेकिन वह खुशी बहुत कम वक़्त की थी। “खुदा हाफ़िज़” कहते ही वह आवाज़ हमेशा के लिए चली गई। अब वह सन्नाटा सिर्फ कमरे में ही नहीं, बल्कि कवि के अपने वजूद यानी ‘जिस्म के गुब्बारे’ में भी भर गया है। यह कविता इंतज़ार के अंत और उसके बाद होने वाले खालीपन का एक मार्मिक चित्रण है।

इक सन्नाटा भरा हुआ था,
एक गुब्बारे से कमरे में,
तेरे फोन की घंटी के बजने से पहले।

बासी सा माहौल ये सारा
थोड़ी देर को धड़का था
साँस हिली थी, नब्ज़ चली थी,
मायूसी की झिल्ली आँखों से उतरी कुछ लम्हों को–
फिर तेरी आवाज़ को, आखरी बार “खुदा हाफिज़”
कह के जाते देखा था!

इक सन्नाटा भरा हुआ है,
जिस्म के इस गुब्बारे में,
तेरी आखरी फोन के बाद!

~ गुलज़ार | Gulzar

Ik Sannata Bhara Hua Tha,
Ek Gubbare Se Kamre Mein,
Tere Phone Ki Ghanti Ke Bajne Se Pehle.

(A silence was filled,
Within a room like a balloon,
Before the ringing of your phone.)

Baasi Sa Mahol Ye Saara
Thodi Der Ko Dhadka Tha
Saans Hili Thi, Nabz Chali Thi,
Mayusi Ki Jhillie Aankhon Se Utri Kuch Lamhon Ko–
Phir Teri Aawaz Ko, Akhari Baar “Khuda Hafiz”
Keh Ke Jaate Dekha Tha!

(This entire stale atmosphere
Had throbbed for a brief while;
The breath stirred, the pulse raced,
The film of despair lifted from the eyes for a few moments—
Then I watched your voice depart,
Saying “Khuda Hafiz” for the very last time!)

Ik Sannata Bhara Hua Hai,
Jism Ke Is Gubbare Mein,
Tere Aakhri Phone Ke Baad–!!

(A silence remains filled,
Within this balloon of a body,
After your final phone call—!!)

~ गुलज़ार | Gulzar



Tags:

Please Share:

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!